Radhika Krishna Rukmini. Darshan. Dainik.16.V2.S 10.

 
©️®️M.S.Media.
Shakti Project.
कृण्वन्तो विश्वमार्यम. 
In association with.
A & M Media.
Pratham Media.
Times Media.
Presentation.
Cover Page.0.

*
Blog Address.
Search Us at Google.
*
msmedia4you.blog.spot.com.
drmadhuptravel.blogspot.com.
⭐
Radhika Krishna Rukmini.  
Darshan.Dainik.
Number.15.Volume : 2. Series : 9.
a Social Media. Web Blog Magazine Spiritual Philosophical Page. 
Monthly. August.Web Blog Magazine Series. Page Address.
Search us on Google Chrome.
⭐
Cover Page.0.
*
राधिका कृष्ण रुक्मिणी दर्शन : आवरण पृष्ठ : दैनिक : शक्ति.रितु सुनीता सीमा. 
*



*

प्यार.व्यवहार.संस्कार.
राधिका
कृष्णरुक्मिणी : दर्शन : १५ .
पत्रिका.
में जाने के लिए नीचे दिए गए उपलब्ध लिंक को दवाएं. 
https://drmadhuptravel.blogspot.com/2026/09/radhika-krishna-rukmini-darshan_01525458963.html
*
*
शक्ति.राशि.
   प्रतीक चिन्ह.सिंह. 
मति : राजत्व :
शक्ति. 
*
आत्म दीपो भवः 
*

विक्रम संवत : २०८३ शक संवत : १९४८.
दिनांक : २९.१०.२६ . 
कार्तिक  : कृष्ण पक्ष : चतुर्थी  .    
दिन.बुधवार.  
शक्ति दिवस. मूलांक : २.
*
*
a rising Sun GIF.
*
जागो उठ कर देखो 
जीवन जोत उजागर है. 
*
राधिकाकृष्णरुक्मिणी.दर्शन. 
*
  -----------
सम्पादकीय त्रिशक्ति : पृष्ठ : ०. 
-----------
*
 लेखकीय प्रधान. 
*

©️®️M.S.Media.WCP 26
*
शक्ति.शालिनी मधुप रेनू. 
नैनीताल.डेस्क. 
*
  त्रिशक्ति.
दिग्दर्शिका सम्पादकीय


शक्ति.डॉ. रजनी तनु अनु . 
द्वारिका.डेस्क. 
*
*
शक्ति. सोनालिका आर्य डॉ दीना नाथ वर्मा : दृष्टि क्लिनिक : किसान बाग : बिहारशरीफ़ समर्थित. 
*
-----------
राधिकाकृष्ण: प्रेम प्रकृति. दर्शन : नैनीताल डेस्क : पृष्ठ : ० / १.
------------
प्यार : व्यवहार : संस्कार 
*
संपादन
शक्ति.डॉ.अनु मधुप रितु. 
*
देख मुझे सब है पता. 
*
कुछ तो लोग कहेंगे
*
विचार संदर्भ माया
शक्ति : रितु सिंह : छाया.
*
तुम्हारे लिए.
*
जिंदगी एक नयी जंग है

मौन रह कर लक्ष्य की तरफ अग्रसर होते हुए
निरंतर ईमानदार प्रयत्न करते रहें परिणाम इच्छित ही होंगे
*
व्यक्ति और समाज में सबसे पहले
आर्य व्यक्ति विशेष का अशेष ध्यान दीजिए
फिर मौन रह कर उनके साथ कर्म पथ पर आगे बढ़ते हुए लक्ष्य
की ओर गतिशील रहिए
*
सत्यम शिवम् सुंदरम 

जो समस्त जगत के लिए कल्याणकारी है
वही सत्य है, वही शिव है, वही सुंदर है.
*
@ शक्ति. डॉ. सुनीता रंजिता सीमा
*
------------
रुक्मिणीकृष्ण. प्रेम प्रकृति. दर्शन : आज : नैनीताल डेस्क : पृष्ठ : ० / २.
------------
*
रुक्मिणीकृष्ण.मुक्तेश्वर.
नैनीताल डेस्क
*
संपादन.
शक्ति.शालिनी मधुप मीना.
*
मुझको कहाँ ढूँढे रे बन्दे

*
विचार संदर्भ माया
शक्ति. मीना सिंह : छाया.
*
धैर्यं सर्वत्र सर्वदा, सर्वदा धैर्यमेव हि। 
धैर्येण हि सुखं सर्वं, नास्ति दुःखं कदाचन.
भावार्थ 
हर जगह और हर समय धैर्य ही आवश्यक है। 
धैर्य से ही सब सुख प्राप्त होते हैं और जहाँ धैर्य है, वहाँ कभी दुःख नहीं होता.
*
आप कितने भी धनी क्यों न हो जाए 
अपनी तक़लीफ़ बेच नहीं सकते और अपने लिए सुकून 
ख़रीद नहीं सकते 
*
प्रथम मीडिया शक्ति प्रस्तुति.
 *
*
--------
मीराकृष्ण : प्रेम प्रकृति. दर्शन : नैनीताल डेस्क : पृष्ठ ० / ३
--------
*
मीरा डेस्क.
मुक्तेश्वर डेस्क.नैनीताल .
*
संपादन.
शक्ति.मीना मधुप कंचन.
*
मेरा गांव मेरा देश

*
विचार संदर्भ माया.
शक्ति.अनु : छाया.
*
इस रंग बदलती दुनियाँ में.

अन्य की उम्मीदों की कसौटी पर ही व्यक्ति की अच्छाई और बुराई परीक्षित है
मान गए तो अच्छे नहीं तो बुरे
*
मेरा गांव मेरा देश

कल्पना जीवी होते हुए भी अपने जड़ से जुड़े रहिए
यहीं से आपको प्यार व्यवहार और संस्कार मिलेगा
*
हूँ बहुत नादान.
*
बस समझ समझ का ही फ़र्क है
जो जितना अपनी समझ से दूसरों को समझ सका उतनी ही उसकी समझ है
*
शक्ति.डॉ.राखी मधुप कंचन.
----------
राधिकाकृष्ण : जीवन दर्शन : दृश्यम : शब्द चित्र : पृष्ठ : १ / १.
-------------
वृन्दावन.डेस्क.
संपादन  
शक्ति.रेनू मधुप शबनम.  
*
*
जीने की राह. 

सरोवर के शांत पानी में जैसे अपना चेहरा दिखता है 
ठीक वैसे ही शांत मन में ही आगे बढ़ने के लिए जीवन के रास्ते दिखते है
*
बस एक बहाने की ही तलाश होती है 
साथ निभाने वाले की भी छोड़ने वाले की भी.
*
हर समस्या के तीन समाधान होते है 
स्वीकार करो , बदल दो ,या छोड़ दो 
-------
रुक्मिणीकृष्ण : जीवनदर्शन : दृश्यम : शब्द चित्र : पृष्ठ : १ / २.
---------
विदर्भ डेस्क : महाराष्ट्र.
साथ : शक्ति : सत्कर्म. 
*
संपादन
शक्ति.डॉ.सुनीता मधुप रेनू.
*
धर्मो रक्षति रक्षितः
*
*
विचार संदर्भ माया
शक्ति. रुक्मिणी : कृष्ण : छाया
*
कृत्य 
*
कभी भी उस ' कृत्य ' को दूसरों के लिए न करें 
जिसे कभी ' अपने ' लिए सोचा नहीं हो 
*
मन रावण हो तो लहरों में बहाए. 
*
 स्वच्छता सर्वप्रथम अपने मनो मस्तिष्क में रखिए व्यवहार में अपनाइए 
अन्यथा बाहरी गंदगी साफ़ करने का कोई औचित्य नहीं
*
मेरी बात के माने दो 
*
यदि किसी का अच्छा नहीं कर सके तो बुरा न करें 
बुरे से सदैव दूरी अच्छे के  सदैव नज़दीक रहे 
*
प्रधान आचार्या शक्ति निर्मला सिन्हा 
* 
शक्ति. शालिनी मधुप रेनू  
*
*
 ----------
मीराकृष्ण : जीवन दर्शन : शब्द चित्र : दृश्यम : मेवाड़ : डेस्क : पृष्ठ : १ / ३.
----------
*
मीरा डेस्क.
मेवाड़ डेस्क.जयपुर.
प्रादुर्भाव वर्ष : १९८२.
संस्थापना वर्ष : १९८९.महीना : सितम्बर.दिवस : ९.
*
संपादन.
शक्ति.जया अनीता सेजल.
*
*
साची कहूं तुमसे.
*
*
सत्यम शिवम् सुंदरम 
*

*
विचार संदर्भ : माया.
शक्ति.शालिनी : छाया.
*
बस एक नज़र 

बस धैर्य रखना, बहुत कुछ अनुचित व ग़लत होगा 
उचित सही होने से पहले
*
कुछ नजरें मिली तुमसे इस क़दर 
कि बाक़ी सब न जाने क्यूँ नजरअंदाज हो गए 
*
 दुःख में भी आयी समझदारी भी सकारात्मक है 
हमें सहने समझने और जीने की कला सिखलाती है 
*
*
शक्ति
तनु. आर्य रजत.निदेशक. स्वर्णिका ज्वेलर्स. सोहसराय. बिहार शरीफ समर्थित. 
*
-------
सम्पादकीय शक्ति पृष्ठ :२.
---------
*
 मातृ देवो भव 
 पितृ देवो भव.


*
 निर्मला सिन्हा 
डी. वी. प्रसाद. 
संस्थापना व प्रेरणा शक्ति. 
*
त्रिशक्ति 
प्रधान सम्पादिका.
*
*
शक्ति.
डॉ.राखी सीमा प्रीति.
पुणे डेस्क.महाराष्ट्र. 
*
त्रिशक्ति 
कार्यकारी सम्पादिका. 
*
 ©️®️M.S.Media.WCP. 95/13/24/ 26
*
मुक्तेश्वर.नैनीताल डेस्क. 
शक्ति.डॉ.सुनीता रंजिता मीना. 
*
त्रिशक्ति
फोटो रील सम्पादिका 


शक्ति.
प्रियंका लक्षिका रितु. 
*
त्रिशक्ति दर्शन. 
*
*
यश - अपयश
*
सार ' जीवन ' का क्या ' गणित ' है यह सब तुम्हारे ' हल ' करने के तरीके पर निर्भर है
सुख - दुःख , लाभ -हानि ,यश - अपयश ' परिणाम ' तुम ही सुनिश्चित करोगे

*

तामसी प्रवृतियां.  
*
हमें छोड़नी थी हमारी तामसी प्रवृतियाँ : जैसे छल, प्रपंच और पाप 
हमने क्या त्यागा ? लहसुन और प्याज ....   
*
अच्छाई और सच्चाई
*
अच्छाई और सच्चाई चाहे पूरी दुनियाँ में ढूंढ़ लो 
यदि अपने भीतर नहीं है तो कहीं नहीं मिलेगी 
*

पाटलिपुत्रा पैथोलॉजिकल लैब : डॉ.प्रवीण कुमार.गढ़ पर. बिहारशरीफ.समर्थित.
*

-------------
सम्पादकीय : त्रिशक्ति : गोरी साँवरे सलोनी : गद्य संग्रह : आलेख : पृष्ठ : २ / २.
------------
संपादन 
*
शक्ति.प्रीति सीमा रीता 
*

शक्ति. आलेख : २ / २ / १ 
हर नारी के भीतर शक्ति है : दुर्गा 
शक्ति. रेनू शब्द मुखर 
सह : शक्ति. डॉ.सुनीता सीमा अनुभूति.
* 


हर नारी के भीतर शक्ति है : दुर्गा : कलाकृति : शिमला डेस्क : शक्ति.अनुभूति सुनीता मंजिता 

हर नारी के भीतर शक्ति है, प्रेम, त्याग और निर्माण की,कोमलता उसकी पहचान है, पर वो धुरी है पूरे जहान की।नारी शक्ति के प्रमुख आयाम उसमें व्याप्त सृजन और ममता। परिवार और समाज को जोड़ने वाली आधारशिला है वह ।
साहस और संघर्ष भरा पड़ा है उसके भीतर। कठिन से कठिन परिस्थितियों में अडिग रहकर रास्ता बनाना ही उसकी संघर्षशीलता है । आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की प्रतिमूर्ति दूसरों के सहारे के बिना स्वयं अपनी पहचान गढ़ना ही उसकी पहचान है ।
साहस, और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की गाथा है स्त्री : की हर स्त्री के भीतर शक्ति होती है।  कभी वह ममता बनकर बहती है, कभी करुणा बनकर पिघलती है।  कभी धैर्य बनकर परिस्थितियों को सहती है और कभी दुर्गा बनकर अन्याय के सामने खड़ी हो जाती है। शक्तिस्वरूपा दुर्गा की आराधना मेरे लिए केवल पूजा-अर्चना नहीं, बल्कि अपने भीतर झाँकने का अवसर भी है। शक्ति के विभित्र स्वरुप हमें साहस, और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का पाठ पाते हैं। और जब मैं  स्वयं से पूछती हूँ कि इन रूपों  में अपना स्वरूप कहाँ देता है तो मन अनायास मुस्कुरा उठला है। 
शायद मेरे भीतर भी एक दुगां है जो परिस्थिति के अनुसार अपना रूप बदल लेती जिसे हम कभी कभी चड़ी कहते हैं। क्योंकि मेरा गुस्सा थोड़ा तेज है और गलत बात मुझे जल्दी विचलित कर देती है। लेकिन आज जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि मेरे भीतर का यह चंडी  भी कहीं ना कहीं पापा के संस्कारों की ही देन है।  पापा स्वयं हमेशा निर्भीक रहे और उन्होंने बचपन से मेरे भीतर यही संस्कार डाला  कि  गलत के आगे कभी मत झुको। अन्याय  को देखकर चुप मत रहो। और सही बात कहने से कभी मत डरना।  
शायद इसी सीख ने मेरे स्वभाव में यह दृढ़ता भर दी है जिसके कारण आज भी गलत बात सामने आती है तो भीतर से आवाज उठती है चुप मत रहो। 
कभी कभी चंडी का स्वरुप भी : इसलिए पापा का मुझे चंडी  कहना मुझे बुरा नहीं लगता बल्कि  भीतर से अच्छा लगता है। क्योंकि उस एक शब्द में मुझे उनकी दी हुई निर्भीकता और उनके संस्कार और मेरा आत्मसम्मान तीनों दिखाई देते हैं। मैं अन्याय देखकर चुप नहीं रह पाती। 
 चाहे सड़क पर कोई किसी के साथ गलत व्यवहार कर रहा हो, किसी कमजोर को दबाया जा रहा हो किसी लड़की को परेशान किया जा रहा हो। या भीड़ के विचार कोई गलत बात होते देखूँ  मेरे भीतर की आवाज मुझे रोकती  नहीं, बल्कि कहती  हैं, आगे बढ़ो और बोलो। 
कई बार सामने लोग कितने लोग खड़े हैं यह सोचने का अवसर नहीं मिलता। बस इतना दिखाई देता है कि गलत हो रहा है इसे रोका जाना चाहिए। उसे समय या नहीं सोचती कि लोग क्या कहेंगे ? कौन मेरे साथ खड़ा होगा ? सामने कितने लोग हैं ? मन में केवल एक ही बात थी अब अगर हम चुप रहेंगे तो गलत को रोकने वाला कौन होगा ?
*

*
गतांक से आगे 
अनुभाग : शक्ति तेरा बदलता स्वरुप. 
*
*
सन्दर्भ :
कालीबाड़ी शिमला  माया 
 शक्ति दुर्गा : छाया
*
शक्ति. रेनू शब्द मुखर 
सह : शक्ति. डॉ.सुनीता सीमा अनुभूति.
* 
शायद यही शक्ति है। शक्ति का अर्थ हमेशा  तलवार उठाना नहीं होता। कभी शक्ति का अर्थ है-डरी हुई आवाज को हिम्मत देना। कभी किसी अकेली लड़की के साथ खड़े हो जाना। कभी किसी बच्चे के आँसू पोंछ देना। कभी किसी कमजोर के लिए आवाज उठा देना। और कभी अपने ही लोगों के सामने भी सच कहने का साहस रखना। 
शक्ति तेरे कितने रूप : शक्ति दुर्गा के नौ रूपों को जब मैं देखती हूँ तो लगता है कि स्त्री के भीतर भी कितने रूप एक साथ जीवित रहते हैं। यह माँ है तो ममता है। वह बेटी है तो संवेदना है। वह बहन है तो विश्वास है। वह पत्नी है तो साझेदारी है। वह शिक्षक है तो ज्ञान है। वह मित्र है तो सहारा है।और जब सामने अन्याय हो,तो यही स्त्री दुर्गा बनकर प्रतिकार भी कर सकती है।
दुर्गा बनने का अर्थ क्रोधी होना नहीं : लेकिन मेरे लिए दुर्गा बनने का अर्थ क्रोधी होना नहीं है। दुर्गा बनने का अर्थ है-अपने भीतर की शक्ति को सही दिशा देना। मेरा तेज स्वभाव भी तभी सार्थक है, जब यह किसी को चोट पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि किसी गलत परिस्थिति को रोकने के लिए खड़ा हो। मेरा गुस्सा तभी मेरी शक्ति है, जब उसके पीछे विवेक हो। 
मेरी आवाज तभी प्रभावी है, जब उसमें किसी कमजोर के लिए संवेदना हो। आज मैं स्वयं से भी यही प्रश्न करती क्या मेरे भीतर साहस है ? क्या मेरे भीतर करुणा है ? क्या मैं अन्याग के विरुद्ध खड़ी हो सकती हूँ ? क्या मैं भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय सही के साथ खड़ी होने का साहस रखती हूँ ? 
स्वयं के भीतर का प्रश्न : और शायद यही प्रश्न हर स्त्री को स्वयं से पूछना चाहिए। क्योंकि माँ दुर्गा कहीं बाहर नहीं हैं। उनका एक अंश हमारे भीतर भी है। कभी वह हमारी ममता में दिखाई देती हैं, कभी हमारी आँखों की दृढ़ता में, कभी हमारे शब्दों की निर्भीकता में और कभी उस क्षण में, जब हम कहते, ' यह गलत है और मैं इसके विरुद्ध खड़ी हूँ। '
अगर मेरी इसी बेबाकी और गलत के सामने न झुकने की आदत के कारण आप मुझे प्यार से ' चंडी ' कहते हैं,तो मुझे यह नाम भी प्यारा है। क्योंकि इस ' चंडी ' में मेरा गुस्सा कम और आपके संस्कार अधिक हैं। क्योंकि चंडी होना केवल गुस्सा करना नहीं अन्याय के सामने चुप न रहना है। और शायद हर स्त्री के भीतर की यही छोटी-सी चिंगारी किसी दिन किसी और के जीवन में सुरक्षा, साहस और उम्मीद की रोशनी बन सकती है। आइए, इस नवरात्रि शक्ति की पूजा के साथ अपने भीतर की शक्ति को भी प्रणाम करें। उसे पहचाने उसे सम्मान दें और आवश्यकता पड़ने पर उसे जगाएँ। 

*
स्तंभ संपादन : शक्ति. शालिनी माधवी रंजिता 
पृष्ठ सज्जा : शक्ति. सीमा मंजिता दीप्ती .

*

शक्ति. आलेख : २ / २ / २ 
*
*
विजयादशमी 
चेतना के ऊपर दस विकारों और 
विकृतियों के ऊपर भी विजय का प्रतीक है।
 शक्ति.आरती अरुण भावना. 


दशहरा / विजयादशमी : दशहरा / विजयादशमी सिर्फ एक उत्सव,त्योहार,पर्व या व्रत ही नहीं है बल्कि आत्मचेतना और आत्मशक्ति को विकसित करने का एक हेतु या मार्ग भी है। यह ब्रह्माण्डीय चेतना और ऊर्जा के समाहार और प्रकृति पुरुष के महामिलन का भी महा उत्सव है। जहां पुरुष की चेतना जब प्रकृति रूपी शक्ति से मिलती है तब सृजन,लय और प्रलय के निर्माण होते हैं और जीवन चक्र चलता रहता है। 
चेतना के ऊपर दस विकारों और विकृतियों के ऊपर भी विजय : यह सिर्फ रावण की तामसिक शक्तियों के ऊपर राम की और चंड मुंड, शुंभ-निशुंभ, रक्तबीज और महिषासुर आदि के ऊपर मां महामाया की स्थूल विजय ही नहीं बल्कि हमारी चेतना के ऊपर दस विकारों और विकृतियों के ऊपर भी विजय का प्रतीक है।
चेतना और ऊर्जा के प्रवाह को हम स्थूल और सुक्ष्म दोनों रूपों में देखते हैं, यह नवरात्र और नौ महाशक्तियों की उपासना भी उसी अमूर्त और मूर्त सत्य और सत्ता की आराधना, उपासना और आत्मसात करने का उत्सव और पर्व भी है।
बुराई का पराभव निश्चित है : यह दशहरा यह भी संदेश देता है कि बुराईयां और अंधकार चाहे कितना भी गहन और गंभीर क्यों न हो,उसका पराभव होना निश्चित है। यह काल के ऊपर महाकाल के विजय और उत्कर्ष का भी उत्सव है जो सत्य,धर्म और न्याय के सनातन विजय का संदेश देता है। शिव यहां ब्रह्माण्डीय चेतना और अम्बा ब्रह्माण्डीय ऊर्जा या शक्ति की प्रतीक हैं जो विभिन्न कालखंडों में रूपांतरित होकर अधर्म,असत्य और अन्याय का नाश करते रहे हैं। यही समेकित शक्ति कभी राम तो कभी कृष्ण तो कभी दुर्गा बनकर प्रकट होती रही है जिसे हम भिन्न भिन्न नामों से संज्ञायित करते रहे हैं।
यही कारण है कि हिन्दू आध्यात्मिक दर्शन और चिन्तन में नारी शक्ति को आद्याशक्ति और पुरुष शक्ति को आत्मचेतना के रूप में स्थापित किया गया है जो आज के आधुनिक विज्ञान के विभिन्न मान्यताओं का भी सत्य है।
इसका एक सबल सामाजिक मनोवैज्ञानिक सच भी बड़ा महत्वपूर्ण है जिसमें यह स्वीकार किया गया है कि नारी के संस्कार और सहकार के बिना न तो संसार चल सकता है न व्यवहार न ब्रह्माण्डीय क्रियाशीलताएं ही चल सकती है।
इस शक्ति को हमारे आर्ष ऋषियों महर्षियों ने बड़ी गंभीरता के साथ समझते हुए चेतना और ऊर्जा को एक साथ समन्वित और एकीकृत करने की कोशिश की और हमारे पर्व, त्यौहार,उत्सव और व्रतों का सृजन किया जिनमें उत्सव,उल्लास,उमंग के साथ साथ साधना और आराधना भी शामिल हैं।
जन जन में सुख,शान्ति, स्वास्थ्य, समृद्धि, कल्याण और सद्भावना का संचार हो की मंगलकामनाओं के साथ साथ विजय पर्व की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं। सादर धन्यवाद  सादर सु प्रभात सपरिवार सानन्द रहें। शुभ विजयादशमी .
*
स्तंभ संपादन : शक्ति. शालिनी माधवी रंजिता. 
पृष्ठ सज्जा : शक्ति. सीमा मंजिता दीप्ती .


*

शक्ति.आलेख : २ / २ / ३. 
रावण. होना बुरा नहीं
*
शक्ति.रेनूडॉ.सुनीता शालिनी 

a decorative burning Ravana : GIF 
*
दस सिरों का अहंकार पालना बुरा है
शक्ति रेनू शब्द मुखर. 
*
हर जगह रावण है : अपने भीतर भी : पहचाना है क्या : हर जगह रावण होते हैं…रावण होना बुरा नहीं, दस सिरों का अहंकार पालना बुरा है। कुछ लोग पद तो सेवा के लिए लेते हैं, लेकिन उसे अपनी सत्ता समझ बैठते हैं। दूसरों की अच्छाई से असहज होते हैं और अपनी प्रशंसा के लिए हर सीमा लाँघ जाते हैं।
याद रखिए,रावण का कद उसके दस सिरों से नहीं, उसके अहंकार से बढ़ा था… और अंत भी उसी का हुआ था। दशहरा हर साल आता है, सवाल बस इतना है-हम पुतले जलाते हैं या अपने भीतर के रावण को भी पहचानते हैं?
रामायण में रावण को उसके अहंकार और बुरे कर्मों के कारण एक खलनायक के रूप में देखा जाता है, लेकिन इसके साथ ही वह एक परम ज्ञानी, महाविद्वान, कुशल राजनीतिज्ञ और भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त भी था। उसके चरित्र में कई ऐसे गुण और विशेषताएं थीं, जिनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।
रावण के जीवन की मुख्य अच्छी और सीखने योग्य बातें इस प्रकार हैं :


दस आनन का अहंकार बुरा था : रावण  नहीं : फोटो : शक्ति. रश्मि निवेदिता निर्णय वाराणसी 

महापंडित और वेदों का ज्ञाता : रावण ऋषि विश्रवा का पुत्र था, इसलिए उसे ब्राह्मणों जैसा उत्तम ज्ञान प्राप्त था। वह चारों वेदों (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद) और छह शास्त्रों का प्रकांड पंडित था। संगीत और वास्तुकला में भी उसकी गहरी रुचि थी; उसने 'रूद्र वीणा' नामक वाद्य यंत्र का आविष्कार किया था और वह इसे बजाने में बेहद निपुण था।
शिव तांडव स्तोत्र की रचना : रावण भगवान शिव का अनन्य भक्त था। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए उसने जिस "शिव तांडव स्तोत्र" की रचना की थी, वह आज भी संस्कृत साहित्य और शिव भक्ति में सबसे शक्तिशाली और अद्भुत रचनाओं में से एक मानी जाती है।
कुशल शासक और वैभवशाली लंका : रावण एक बेहतरीन रणनीतिकार और राजा था। उसके शासनकाल में लंका को 'सोने की लंका' कहा जाता था। उसकी प्रजा बेहद सुखी और समृद्ध थी। वास्तुकला और विज्ञान में लंका उस समय तकनीकी रूप से बेहद उन्नत मानी जाती थी।
सीता  के प्रति मर्यादा : सीता जी का हरण करने के बाद भी रावण ने कभी उनके साथ अपनी मर्यादा पार नहीं की। उसने माता सीता को अशोक वाटिका में पूरे सम्मान के साथ रखा और उनकी सहमति के बिना उन्हें कभी स्पर्श तक नहीं किया।
मृत्यु के समय लक्ष्मण को दी गई सीख : सफलता के मंत्र
जब रावण मृत्युशैया पर था, तब भगवान राम ने स्वयं लक्ष्मण को रावण से ज्ञान लेने के लिए भेजा था। उस समय रावण ने लक्ष्मण को जीवन के तीन सबसे बड़े मंत्र दिए थे :
शुभ कार्य में देरी न करें : जीवन में जब भी कोई अच्छा विचार या शुभ काम करने का मन हो, उसे तुरंत कर देना चाहिए। अशुभ कार्य को जितना हो सके टालना चाहिए।
शत्रु को कभी छोटा न समझें : रावण ने माना कि उसकी सबसे बड़ी भूल यह थी कि उसने वानर और भालू सेना को कमजोर और छोटा समझा, जो उसके विनाश का कारण बनी।
अपने रहस्य गुप्त रखें : रावण ने कहा कि अपनी कमजोरी या जीवन का कोई भी गहरा राज  जैसे उसकी नाभि में अमृत होना किसी को भी नहीं बताना चाहिए, चाहे वह आपका कितना भी करीबी क्यों न हो।
अपने अंदर के रावण का दहन कबतक : रावण का चरित्र हमें सिखाता है कि कोई व्यक्ति चाहे कितना भी प्रतिभावान और शक्तिशाली क्यों न हो, यदि उसके अंदर अहंकार आ जाए, तो उसका पतन निश्चित है.इसलिए रावण बुरा नहीं। बुरा है उसका संस्कार। 

*
स्तंभ संपादन : शक्ति. रंजिता माधवी नीलम 
पृष्ठ सज्जा : शक्ति. सीमा मंजिता दीप्ती .

*
*
शक्ति विशेष आलेख : २ / २ / ४.  
निर्मला सिन्हा.
*
*
प्रधान आचार्या 
मातृशक्ति की कलम से 
डायरी के कुछ अंश 
नज़र आती नहीं मंजिल. 

ऊँची ऊँची दीवारों में इस दुनियां की रस्में  : आज जब मैं चेन्नई और बेंगलुरु की यात्रा पर थी तो मुझे बड़ा अज़ीब लगा जिंदगी कहां से कहां पहुंच गई है ? गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें, धुएं और कार्बन की महक, आलीशान भवन की जगमगाहट और रास्ते की भीड़ ने  बहुत उद्वेलित  कर दिया कि आदमी कितना मशीनी हो गया। 
बड़े शहरों की बड़ी बात है। सभी दौड़ रहे हैं। अपने आप में सीमित। किसी से न मिलना है ना जुलना है भोजन और पैसे की आवश्यकता पूरी करने बल्कि अपने कार्य को पूर्ण करने  में ही व्यक्ति अपने आप में सिमट कर गया है। 
पारिवारिक संबंध व आवागमन सब सिकुड़ कर रह गए हैं। अपने आप में केंद्रित व्यक्ति मोबाइल और कंप्यूटर की दुनिया में कहीं खो कर रह गया है। अर्थ प्रधान नगरी में अर्थ ही अर्थ नजर आता है , सम्बन्ध कहीं नहीं। 
पारिवारिक संबंधों में लादी गयी पाबंदी, बोलचाल में पाबंदी, आपसी संबंध में पाबंदी पाबंदियों के बीच जीवन कैदी बनकर रह गया है। जिंदगी में केवल गेहूं ही गेहूं की भौतिकता है ही गुलाब की संस्कृति तो कहीं सुख कर  बिखर कर रह गयी  है। 
बड़े-बड़े मॉल और बाजार, सजी सजाई हुई दुकानें। शहरी सभ्यता स्लम में फैली बेतरतीब बनी गांव  जैसी झोपड़ियां पर मानो  व्यंग वाण  कर रहीं हैं।  आज हम ऊंची ऊँची अट्टालिकाओं के बीच में रह रहें  हैं। तुम तो बहुत पीछे हो तुम्हारी हस्ती  ही क्या है ? 
भागती हांफती मशीनी शहरी जिंदगी : यही है इंजीनियर और विदेशी निवेशों की समृद्ध मशीनी दुनियां। अमीरी और गरीबी की खाई यहीं  नजर आती है।  यह शहर है पैसे  वालों का पूंजी निवेशकों का। विदेश की तरह भारतीय विकास कर मापदंड कहलाने  वाली यह  नगरी ऊँची ऊँची दीवारों में सिमट कर रहकर रह गई है। 
जहां आपसी  संभाषण के लिए आत्मा तरस रही होती है। अमीरों की यह दुनिया में बढ़ती महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। गरीबों की आंच में अधिकांश  व्यक्ति यहां शायद भरपेट भोजन भी नहीं  पा रहा है। 
हा श्रम की महत्ता और अर्थ के उपार्जन  की आकांक्षा कुछ हद तक सही है। व्यक्ति कर्मठ है, जीना चाहता है। हम सभी  संघर्षरत  है। आर्थिक स्थिति को सुधारते सुधारते चेहरे का रंग ही जैसे बिखर जाता है। 
आज वह रंग नहीं दिखाई पड़ता है ग्रामीण परिवेश में अभी भी है। ताजी सब्जियों में है   सीमित जीवन में है। व्यक्ति -स्वयं से पृथक हो रह  है। 
न  चिड़ियों की चहचाहट, न कोयल की कूंक न उदित होती सूरज की किरणें : आत्म केंद्रित मशीनी दुनिया में जीने  वालों का जीवन साथी उसका कंप्यूटर,लैपटॉप  और उसकी कंपनी ही रह गयी है। कंपनी उठाना और कंपनी में बैठना ही कंपनी की नहीं उसकी जिंदगी बन गयी है। और वह कहता भी है मैं खुश हूं। सही में ,स्वयं वह भ्रम में है। 
सुबह देर से आना, रात भर जागना और पुनः काम में लग जाना ही उसकी एकमात्र दैनिक दिनचर्या बन गयी है। सुबह की स्वच्छ हवाएं, सूर्य की उदित होती किरणों  से वंचित व्यक्ति ,अपने आप को एक कमरे  में बंद कर एसी, बिजली के पंखों का आनंद लेता हुआ ही खुश है। 
न  चिड़ियों की चहचाहट, न कोयल की कूंक। है तो केवल गाड़ियों की कतारें  और भोपू की कर्कश आवाजें। यही   है आज दुनिया जिसमें  व्यक्ति स्वयं भाव विहीन होकर मशीन बन गया है। 
हम ग्रामीण परिवेश और छोटे शहरों के निवासी को अलग या भाग दौड़ की जिंदगी कैसे पसंद आ सकती है ? सरल जीने वाला व्यक्ति इसे सह नहीं पाता। आर्थिक समृद्धि के कारण जीवन की अनिश्चित का भाव भी हमें देखने को मिलता है। इसलिए तो यहां मंदिरों की सजावट,  पूजा पाठ की  लंबी मानवीय कतारें  हैं।  यह बताती है की समृद्धि के साथ धर्म भी लोगों के मन में भय भी है। या इससे अधिक और पाने  की इच्छा में भगवान के आगे  माथा टेक  रहा है।
*
संपादन शक्ति शालिनी सुनीता रंजिता 
सज्जा : शक्ति सीमा मंजिता अनुभूति  

*

*
शक्ति. डॉ. ममता आर्य डॉ सुनील कुमार : निदेशक : ममता हॉस्पिटल बिहार शरीफ़ समर्थित
-------------
सम्पादकीय : त्रिशक्ति : गोरी साँवरे सलोनी : पद्य संग्रह : आलेख : पृष्ठ : २ / ३.
-------------
*

सीपिकाएँ 
शक्ति.


* 
शक्ति.
इतनी भी तो समझ सकती 
कि जिसमें होगी धैर्य,
 शब्दों की अनुभूति 
और सहने,समझने सतत 
निर्माण, विध्वंस करने की शक्ति 
वही बनेगी इस ब्रह्माण्ड 
की नूतन नवीन 
निर्मात्री, सर्वोच्च शक्ति. 
*
शक्ति.डॉ.सुनीता मधुप अनभूति
*

सीपिकाएँ
रावण का दर्द. 
*
*
रावण दहन के समय 
रावण के दर्द को
मैं तब समझ पाया
जब रावण ने मुझसे पूछा
हर साल विजया दशमी को
पूरी भीड़ लेकर
मुझे जलाने चले आते हो
क्या इस जन समूह में किसी में
और राम को पाते हो ?
यदि तुम्हें किसी में भी थोड़ी सी मर्यादा मिलती है
तो तुम मुझे ख़ुशी पूर्वक बतलाना
फिर मुझे उसके हाथों से ही
प्रसन्नता पूर्वक जलाना

शक्ति. प्रिया डॉ.मधुप
 
सज्जा व संपादन 
शक्ति. मंजिता शालिनी रेनू
*
*
भाविका 
*
शक्ति.अनुभाग. 


रेनू शब्द मुखर.
 *
चाँद से पहले तुम 
*
*
भाविका : सन्दर्भ : माया 
शक्ति. रितु : छाया 
*
आज फिर चाँद से पहले,
तेरा चेहरा देखना चाहती हूँ,
तेरी लंबी उम्र की दुआ में,
अपनी उम्र के कुछ पल नहीं,
तेरे साथ के सारे पल माँगती हूँ.
मेरे हाथों की मेहँदी में,
सिर्फ़ तेरा नाम नहीं,
मेरे माथे पर तेरा विश्वास भी
मेरे लिए अनमोल उपहार है.
मगर सुनो !
मैं सिर्फ़ व्रत रखने वाली स्त्री नहीं,
मैं तुम्हारे घर की धड़कन हूँ,
तुम्हारी थकान का सुकून हूँ,
तुम्हारे कठिन दिनों में तुम्हारा हौसला,
और तुम्हारी मुस्कान का मैं ही कारण हूँ.

*

*
शक्ति.रेनू शब्द मुखर.
भाविका चाँद से पहले तुम 
अनुभाग : २. 
मैं हूँ न 
*
*
भाविका : सन्दर्भ : माया. 
मधुप : छाया. 
*
मैं चाँद देखकर व्रत खोलूँगी,
पर एक अरमान तुम्हारे नाम करूँगी,
जिस प्रेम के लिए दिनभर प्यासी हूँ,
उस प्रेम को जीवनभर जीने की
तुमसे एक छोटी-सी आस करूँगी।
जब उम्र की लकीरें चेहरे पर उतरें,
जब कदमों की रफ़्तार धीमी हो जाए,
जब सुंदरता आईने से रूठ जाए,
तब भी तुम्हारी आँखों में
मेरे लिए वही प्रेम नज़र आए।
मुझे महँगे उपहार नहीं चाहिए,
न हर दिन चाँद-तारे तोड़कर लाना,
बस जब दुनिया मुझे कमज़ोर समझे,
तुम मेरा हौसला बन जाना।
मेरी ख़ामोशी को भी सुन लेना,
मेरी थकान को भी पढ़ लेना,
कभी मैं बिना कहे उदास हो जाऊँ,
तो मेरा हाथ थामकर
बस इतना कह देना-
"मैं हूँ न, 
तुम चिंता मत करना!"
*
*
शक्ति.रेनू शब्द मुखर.
भाविका चाँद से पहले तुम 
अनुभाग.
*
एक दूजे के लिए 
*

*
भाविका : सन्दर्भ : माया 
शक्ति. शालिनी  : छाया.
*
साथ रहने का अर्थ सिर्फ़ साथ चलना नहीं,
गिरते हुए को थामना भी है.
एक-दूजे की पीड़ा समझना भी है.
आज चाँद निकलेगा,
हर छत पर एक चेहरा दमकेगा,
कहीं प्रार्थनाएँ होंगी, कहीं मुस्कानें,
कहीं आँखों में कुछ अनकही कहानियाँ,
तो कहीं यादों के दीप जलेंगे.
मैं भी आज चाँद से पहले की तरह सिर्फ यही कहूँगी-
मेरे प्रिय की उम्र लंबी करना,
हमारे प्रेम की डोर मज़बूत रखना,
और जब कभी जीवन की शाम ढले,
तो हम दोनों को एक-दूजे का हाथ थामे रखना.
क्योंकि मुझे हर साल
करवा चौथ का चाँद नहीं चाहिए,
मुझे तो हर उम्र में
मेरे हिस्से का प्रेम चाहिए !

*
सज्जा व संपादन 
शक्ति.डॉ.रजनी रीता नीलम रंजिता 
 शक्ति.मंजिता सीमा स्वाति अनुभूति 
*
 करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएँ. 
शक्ति.रेनू शब्दमुखर
*

*
‘ इश्क़ ’
*
ज़रूर कीजिए ‘इश्क़’ 
किसी चेहरे से नहीं,
 किसी रूह से,
किसी मौसम से,
 किसी ख़्वाब से,
या बस,अपने ही
 भीतर बसे उस अजनबी से.
*
*
विचार संदर्भ : माया
शक्ति.रितु : छाया.

*
हर इश्क़ का अंजाम मिलन नहीं होता,
कुछ इश्क़ सिर्फ़ एहसास बनकर जीते हैं -
जो हमें पूरा कर जाते हैं,
भले कोई और अधूरा रह जाए।
कभी किसी शाम को, किसी राग में,
किसी कविता की पंक्ति में,
खुद से ही बातें कीजिए..
वही असली इश्क़ है जो टूटकर भी जोड़ देता है.
इश्क़ ज़रूरी नहीं कि किसी के साथ हो,
कभी-कभी वो बस
आपके भीतर के उजाले से होता है.
हर इश्क़ का मतलब किसी का होना नहीं,
कभी-कभी इश्क़ बस 
खुद को महसूस करना होता है. 
*
सज्जा व संपादन 
शक्ति. मंजिता शालिनी रितु .
*
*
शक्ति.अनुभाग  २ / ३ / ३  
शक्ति. शालिनी.
सम्पादिका .कवयित्री. लेखिका
*
रुत आई बसंती बहार,  
*

रुत आई बसंती बहार, 

रुत आई बसंती बहार, 
बयार बहुरंगी बहे
देखो टूटे ना नेहिया की तार, 
बयार बहुरंगी बहे,
मह-मह महकेला,
फूल-फुलवरिया,
आसमान छाए काहे,
काली रे बदरिया,
मनवा बसन्त भइल, 
पिरितिया में तोहरे,
कुहुक उठी रे हमरे,
मन की कोइलिया.
बनल रहे सनेहिया हमार,
बयार बहुरंगी बहे,

*
सज्जा व संपादन 
शक्ति.मंजिता सीमा रंजिता  .
*

*
शक्ति. नेहा आर्य अतुल. मुन्ना लाल महेश लाल आर्य एंड संस ज्वेलर्स. बिहार शरीफ / बरबीघा समर्थित.
 *
*
शक्ति. नेहा आर्य अतुल. मुन्ना लाल महेश लाल आर्य एंड संस ज्वेलर्स. बिहार शरीफ / बरबीघा समर्थित.
 *

---------
राधिकाकृष्णरुक्मिणी : शक्ति : कला दीर्घा : पृष्ठ : ५ .
---------
संपादन
शक्ति.मंजिता सीमा अनुभूति
*
नवमी तिथि : नव शक्ति दर्शन : सौम्यता और शुचिता के भाव : शक्ति. प्रिया सुनीता अनुभूति
 महिषासुर मर्दनी शक्ति दुर्गा : काली बाड़ी शिमला : कलाकृति : शक्ति.अनुभूति मधुप अनुराधा 
महिषासुरमर्दनी : शक्ति : साथ : सिंह : कलाकृति : शक्ति. मंजिता सीमा अनुभूति
*
*
शक्ति. नेहा आर्य अतुल. मुन्ना लाल महेश लाल आर्य एंड संस ज्वेलर्स. बिहार शरीफ / बरबीघा समर्थित.
 *
----------
यादें न जाए : कल आज और कल  : राशि फल : पृष्ठ : ६.
----------
संपादन 
शक्ति.डॉ सुनीता सीमा रंजीता.
*
२९ १० २६ : शॉर्ट रील : करवा चौथ. 
*
*
©️®️
M.S.Media.
Shakti Project.
घूँघट में चाँद होगा आँचल में चाँदनी 
शक्ति प्रियंका अमित चौहान.
देहरादून  
*

अवतरण तिथि
शक्ति भारती. 
३१.१०.४०.
 *
मूलांक तिथि चार के लिए 
*
*
सम्पादिका 
छाया कार .समाज सेवी 
नैनीताल.
 *
' हम ' देव शक्ति परिवार की तरफ़ से 
को उनके जन्म दिन की अनंत शिव शक्ति हार्दिक  बधाइयाँ 
*
भेंट : एक खिलता हुआ गुलाब. 


*
शक्ति.डॉ.अनु मधुप नवीन जोशी 


अवतरण तिथि
    २८.१०.४०.   
मातृ शक्ति. 
*
*
निर्मला सिन्हा 
प्रधान आचार्या 
प्रेरणादायी.रचनात्मक.संस्थापना.शक्ति  
* 
----------
त्रिशक्ति : फोटो दीर्घा : पृष्ठ : ७. 
----------
सिंह साथ और शक्ति 
संपादन. 
शक्ति. मीना स्मिता प्रियंका 
*
तुम आए तो गली में आज चाँद निकला : करवा चौथ : शक्ति. दीप्ती लक्षिका भुवन जोशी नैनीताल 
दशमी : शक्ति विजया की विदाई :नैनीताल : सिंदूर खेला : कोलाज : शक्ति प्रिया मधुप दीप्ती बोरा
गंगा में डूबा कि यमुना में डूबा डूब गया रे मन : हरिद्वार : कोलाज : शक्ति रितु सुनीता मंजिता

विदेशी महिलाओं का गया जी में पितरों के लिए पिंड दान तर्पण : कोलाज. शक्ति.सुनीता अंजलि अनुभूति
*
---------
राधिकाकृष्णरुक्मिणी : समसामयिकी.समाचार : दृश्यम दिन विशेष : पृष्ठ : ८.
---------
संपादन
शक्ति.शालिनी मीना रंजिता.
नैनीताल डेस्क
*
समसामयिकी.समाचार : दृश्यम :
शक्ति पूजा स्थल और पंडाल की शोभा : दृश्यम
*
*
महा
शक्ति मीडिया की प्रस्तुति
*
*
प्रथम दिवस

a MS* Media Decorative Slide
*
शक्ति शैलपुत्री
*
वन्दे वाञ्छित लाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्‌।
वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌ ॥
*
भाव का अर्थ
अपनी मनोकामनाओं वांछित फल की प्राप्ति के लिए मैं वंदना करता हूँ /करती हूँ.
जिनके मस्तक पर अर्धचंद्र : आधा चंद्रमा सुशोभित है.
जो बैल : वृषभ पर विराजमान हैं.
जिनके हाथ में त्रिशूल : शूल धारण किया हुआ है.
उन यशस्वी पर्वतराज हिमालय की पुत्री शक्ति शैलपुत्री को मेरा नमन है.
*
*
द्वितीय दिवस


a MS* Media Decorative Slide
*
शक्ति ब्रह्मचारिणी.
*
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू.
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा
भावार्थ
जो अपने कमल के समान सुंदर हाथों में अक्षमाला रुद्राक्ष / जपमाला और कमंडलु धारण करती हैं, वे सर्वोत्तम देवी शक्ति ब्रह्मचारिणी मुझ पर प्रसन्न हों।
*
तृतीय दिवस
शक्ति चंद्रघंटा .
*
a MS* Media Decorative Slide
*
आह्लादकरिनी चन्द्रभूषणा हस्ते पद्मधारिणी।
घण्टा शूल हलानी देवी दुष्ट भाव विनाशिनी॥
भावार्थ
'आनन्द प्रदान करने वाली, मस्तक पर चंद्रमा का आभूषण धारण करने वाली
और अपने हाथों में कमल का फूल, घंटा, शूल त्रिशूल तथा हल धारण करने वाली देवी,
दुष्ट विचारों व दुर्भावनाओं का नाश करने वाली हैं।
*
चतुर्थ दिवस
शक्ति कूष्माण्डा
*
सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥
*
भावार्थ
जो देवी अपने कमल जैसे कोमल हाथों में मदिरा :
दिव्य आसव से भरा हुआ कलश और रक्त से परिपूर्ण पात्र : माला धारण करती हैं,
शक्ति कूष्माण्डा हम सभी को शुभ फल और कल्याणकारी आशीर्वाद प्रदान करें।
*
पंचम दिवस : शक्ति स्कंदमाता 
*
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी.
*
भावार्थ
जो देवी हमेशा सिंहासन पर विराजमान रहती हैं, जिनके दोनों हाथों में कमल का फूल सुशोभित है, वे यशस्विनी कीर्तिवान देवी स्कंदमाता हम सबको हमेशा कल्याण और शुभता प्रदान करें
*
षष्ठी दिवस : शक्ति कात्यानी 

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥
*
भावार्थ
जिनके हाथ में अत्यंत चमकदार और सुंदर चंद्रहास तलवार शोभायमान है।
जो सिंह पर सवार हैं। महर्षि कात्यायन की पुत्री माँ कात्यायनी हम सबको शुभता : कल्याण और सौभाग्य प्रदान करें। राक्षसों का वध करने वाली देवी हमारी रक्षा करें.
*
अष्टमी : शक्ति महागौरी 
*
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
*
भावार्थ
जो देवी शक्ति सफेद बैल : वृषभ पर विराजमान हैं, श्वेत : सफेद वस्त्र धारण करती हैं,
अत्यंत पवित्र और निर्मल हैं, तथा भगवान महादेव को प्रसन्न करने वाली हैं
ऐसी शक्ति महागौरी हम सबको : शुभता कल्याण प्रदान करें।
*
नवमी : शक्ति सिद्धिदात्री 
*
सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
*
भावार्थ
*
सिद्ध, गंधर्व, यक्ष, असुर और देवताओं द्वारा जिनकी हमेशा सेवा और पूजा की जाती है, वे सभी सिद्धियों को देने वाली शक्ति सिद्धिदात्री हमें भी सिद्धि प्रदान करें। वह सदैव हमारा कल्याण करें।
*
शुभ विजयादशमी.
आश्विन शुक्ल पक्ष : दशमी.
*
*
अपराजिता श्री रामस्य भवतु विजयाय किल।
नाशयित्वा दशमुखं धर्मसंस्थापनं क्रियात्
*
भाव अर्थ
श्री राम की अजेय ' शक्ति ' निश्चित रूप से विजय प्रदान करने वाली हो,
जो दस मुख वाले रावण का नाश करके धर्म की पुनः स्थापना करती है
*
हरि अंनत हरि कथा अनंता
*
२ अक्टूबर.
दिन विशेष : बापू जयंती : स्मृति
अनासक्ति आश्रम : कौसानी : उत्तराखंड.
धारावाहिक : लघु वृत्त चित्र : १. अवधि : ३ मिनट.
*
*
महाशक्ति मीडिया प्रस्तुति
 
शोध : निर्माण : आवाज़ : संपादन : डॉ. मधुप 
*
२ अक्टूबर.
दिन विशेष : बापू जयंती : स्मृति.
धारावाहिक : लघु वृत्त चित्र : २.अवधि : ३ मिनट.
अनासक्ति आश्रम : कौसानी : उत्तराखंड.
*

*
महाशक्ति मीडिया प्रस्तुति.
 
शोध : निर्माण : संपादन : आवाज़ : डॉ.मधुप. 
*
२. अक्टूबर.
दिन विशेष : बापू जयंती : स्मृति.
धारावाहिक : लघु वृत्त चित्र : ३.अवधि : ३ मिनट.
अनासक्ति आश्रम : कौसानी : उत्तराखंड.
*

*
महाशक्ति मीडिया प्रस्तुति.
 
 शोध : निर्माण : संपादन: आवाज़ : डॉ.मधुप. 
*
२. अक्टूबर.
दिन विशेष : बापू जयंती : स्मृति.
धारावाहिक : लघु वृत्त चित्र : ४. अवधि : ३ मिनट.
अनासक्ति आश्रम : कौसानी : उत्तराखंड.
*

*
महाशक्ति मीडिया प्रस्तुति.
 
 शोध : निर्माण : संपादन: आवाज़ : डॉ.मधुप. 
*
*
शक्ति. सोनालिका आर्य डॉ दीना नाथ वर्मा : दृष्टि क्लिनिक : किसान बाग : बिहारशरीफ़ समर्थित 
*
------------
गीता ज्ञान : दृश्यम मुझे भी कुछ कहना है : आभार : पृष्ठ :९.
------------
संपादन
शक्ति. शालिनी सीमा डॉ.आर के
*
*
महाभारत : उद्योग पर्व.
संजय : धृतराष्ट्र : संवाद
अध्याय : २९. श्लोक ४८ : ५७.
*
*
निर्वनो वध्यते व्याघ्रो निर्व्याघ्रं छिद्यते वनम्।
तस्माद्व्याघ्रो वनं रक्षेद्वनं व्याघ्रं च पालयेत।
*
भावार्थ. 

संजय राजा धृतराष्ट्र को शांति और सह-अस्तित्व का महत्व समझाते हुए पाण्डवों का संदेश दे रहे हैं।
वन न होने पर बाघ मारा जाता है क्योंकि शिकारी उसे आसानी से ढूंढ लेते हैं बाघ न होने पर वन काट दिया जाता है क्योंकि मनुष्यों को बाघ का डर नहीं रहता इसलिए बाघ को वन की रक्षा करनी चाहिए और वन को बाघ का पालन : संरक्षण : करना चाहिए

गीता श्लोक : अध्याय १८ श्लोक ६६
*
कुरुक्षेत्र : अर्जुन : कृष्ण : विराट रूप 
*
सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः॥
*
भावार्थ
सभी प्रकार के धर्मों अर्थात विभिन्न कर्तव्यों, कर्म -बंधनों और सांसरिक मान्यताओं
को पूरी तरह छोड़कर केवल मेरी ही शरण में आ जाओ।
मैं तुम्हें समस्त पापों से मुक्त कर दूँगा, तुम शोक चिन्ता या भय मत करो।
*
जब छल ही धर्म हो जाए

साभार दृश्यम : महाभारत : श्री कृष्ण : शकुनि संवाद

-----------
मुझे भी कुछ कहना है. पृष्ठ : ९ 
-----------
नैनीताल डेस्क 
संपादन 
शक्ति. मीना रेनू प्रियंका 
*
*
*
पटना : इस्कॉन टेम्पल : दृश्यम : श्यामा आन बसो 
*
दिल से : अगर जिंदगी हो तो तेरे संग हो 

महाशक्ति मीडिया : शक्ति. रितु सिंह प्रस्तुति 
*

दृश्यम : शक्ति : विचार : गीत संगीत
*
एम एस मीडिया 
प्रस्तुति 
शक्ति. प्रिया मीना सुनीता 

*
*
हूँ बहुत नादान, करता हूँ ये नादानी
बेच कर खुशियाँ, खरीदूँ आँख का पानी.
*
मैं बसाना चाहता हूँ स्वर्ग धरती पर
आदमी जिसमें रहे बस आदमी बनकर.
*
साहिर लुधियानवी.
*
क्या भूलूँ क्या याद रखूं. 
*
*
मातृशक्ति : फोटो 
*
तुम्हारे सद्गुणों को अपने भीतर 
समेट सकूँ ओ माँ !
जिससे तुम हो जाओ, मेरे लिए विशेष. 
हम रहें या ना रहें, 
मगर मेरे जीवन के अग्नि पथ पर 
रह जाए हमारे  कर्म और संघर्ष अशेष. 
*
डॉ.मधुप 
व्यंग्य चित्रकार.ब्लॉगर.
*

*
Contents.
*
English Editorial Section : Cover Contents Page 1
Shakti Editorial. English Page : 2
Shakti Editorial. Prose : English Page : 3
Shakti Editorial. Poem : English Page : 4
Shakti Vibes : .Page : 5
Radhika : Krishna : Rukmini  : Photo Gallery.Page : 6
Visuals News : News : Editorial Page : 7
Shakti Art  Gallery  : Radhika : Krishna : Rukmini : English : Page 8.
Gratitude : Day Special : You Said it : Page : 9.
*
---------
Shakti. Editorial. English Page : 2
-------------
*
Chief Editor.
*
Chandigarh Desk.
*
©️®️M.S.Media. WCP.Dr.Anu.Er.Manish.Nikita
26/../ 24/ 26.
*
Shakti. Dr.Anuradha.Chandigarh.
Arya.Er.Manish.IITian.USA.
Shakti. Nikita.Australia.
*
Executive Editor.
*

*
Shakti. Seema Priya Kajal .
Darjeeling Desk.
*
Photo Reel Editor.

Shakti.Deepti Naina Soni
Nainital.Desk.
*
*
Hi FI Powertronics P. Ltd. New Delhi. MD. Shakti Leena Anoop Supporting.
*
---------
Shakti Editorial. Prose : English Page : 3
---------
Editor.
Shakti.Shalini Priya Madhup.
*
*
a peeping moon. 
Decorative. GIF 
*
Karwa Chauth. Shakti.Special.
Two beating hearts, But one vow
*
Shakti. Shalini Priya.Dr.Anu 
*
Karwa Chauth is a traditional one-day festival celebrated by married Hindu women who observe a strict nirjala waterless and foodless fast from sunrise to moonrise to pray for the long life, health, and prosperity of their husbands. 

Shakti Ritu : Mehandi Decorative.
Karwa Chauth   Meaning and Origin :  Name or the Breakdown comes through in this way.
The word comes from Karva an earthen or metallic pot with a spout and Chauth meaning fourth, as it falls on the fourth day of the dark fortnight, or Krishna Paksha, in the Hindu month of Kartik. 
Historical Roots :  as we try to peep in we get some stories behind this.
Soldier's Welfare : In northern regions like Rajasthan and Punjab, men from martial communities frequently left home for military campaigns, leaving their wives to pray and fast for their safe return. So we find that this is deeply rooted in Punjab, Delhi, Haryana Western UP and Rajasthan like states. Now it has no limit.It spreads to entire country.
Agricultural Connection : The festival coincides with the beginning of the Rabi wheat-sowing season; large pots (karvas) were traditionally used to store grain or water in a prayer for a bountiful harvest. 
Sisterhood : Dharam-Behn in Law's House or Sahelis. : Newlywed brides moving to new households formed lifelong bonds with trusted female friends or sisters kangan-saheli to support one another. 
Key Rituals and Traditions  of  Karwa Chauth Sargi : The day begins before sunrise with a pre-dawn meal and gift basket (Sargi) blessed and given by the mother-in-law. 
The Fast (Vrat) : Women abstain from all food and water throughout the day, spending time together in community, applying mehendi (henna), and dressing in festive attire traditionally reds, pinks, and gold. 
Evening Puja : Women gather to worship Goddess Parvati, Lord Shiva, Lord Ganesha, and Kartikeya, while listening to the traditional Karwa Chauth Katha sacred legends like Satyavan-Savitri or Princess Veeravati. 
Shakti :  Ritu's Attiring herself.
Breaking the Fast : After the moon rises, women view the moon through a sieve (channi) or offer argya (water) from a decorated karva, then look through the same sieve at their husbands, who offer them their first sip of water and bite of food.
Our 3 Divine Wishes on Karwa Chauth : We will develop real strength of love. It will be not for showing off. And we will try to overcome our weaknesses cordially with love. It will be mutual justified by both of us .No outside interference will be entertained. We altogether on the festive Karwa Chauth have three promises.
We will have one fast, for a lifetime of promises and endless love.
Our combined love will shine brighter than the Karwa Chauth moon.
Although we have two beating hearts, but one vow, blessed under the moonlight.Wishing you a Blessed Divine Radhika Krishna Rukmini Darshan Karwa Chauth.
*
Editing : Shakti. Dr.Anu Seema Tanu
Decorative: Shakti. Anubhuti Manjita Ritu.   
*
--------
Day Special : Shakti Vibes : English Page : 5
--------
*
Editor.
MS* Media Cell.
Shakti.Dr.Sunita Ranjita.Seema.
*

*
a Decorative : Gandhi jee
*
Mahatma Gandhi :
There is no path to peace
Path is the Peace.
*
A prayer for the day , Keeping the evils from the life
away and away
-----------
Radhika : Krishna : Rukmini  : Photo Gallery.Page : 6
-----------
Editor.
Shakti.Deepti Naina Soni
*
Durga Puja Pandal : Varanasi : Collage Shakti Rashmi Nevidita Nirnay.
Four  Decorative Puja Pandals of Patna : Shakti.Dr.Suita Ranjita Seema. 
Different humble moods of Shakti : Collage : Shakti Seema Ranjita Soni.
a visit of Anasakti Gandhi Ashram : Kausani : collage : Shakti Dr Sunita Madhup Anubhuti
*

Masti Band Baja Baraty  : Focus Cub & Resort : Ranchi Supporting 
----------
Visuals News : News Today : English :  Page : 7
----------
Editor.
Shakti.Dr.Anuradha.Priya.Seema.
Darjeeling Desk.
*
*
*
*
a decorative slide : 
Designed : Shakti. Sunita Seema Anubhuti.
*
Our 3 Divine Wishes
On Karwa Chauth.
*
One fast, a lifetime of promises and endless love.
Love shines brighter than the Karwa Chauth moon.
Two hearts, one vow, blessed under the moonlight
*
Wishing you a Blessed Divine 
Radhika Krishna Rukmini Darshan Karwa Chauth
*
We Dev - Shakti Family Members
Hum.
Shakti. Shalini Priya Madhup.
*
*
Bengalis Celebrating Laxami Puja on Sharad Poornima.
*
Shakti. Shalini Sunita Tanu Sarvadhikari.
*

a decorative : Shakti Dr.
Sunita.Anubhuti Seema Tanu 

Sharad Purnima : Lakshmi Puja :  Something got haunted in my mind. It was  20 years back When the Sharad Purnima came and the moon towered high in the sky. In my neighbourhood something remained very special spiritual.
In Bengali culture, Sharad Purnima is celebrated as Kojagari Lakshmi Pujo or Lokkhi Pujo, dedicated to Goddess Lakshmi, the deity of wealth, prosperity, and well-being. It arrives on the full moon night of the Hindu month of Ashvin, shortly after Durga Puja.
While all Indians usually celebrate Laxami Puja on Kartik  Amavasya
Bengalis celebrate Kali Puja on the night of Diwali : On the other hand Bengalis celebrate Kali Puja on the night of Diwali : Kartik Amavasya because of a deep-rooted tradition of Shakta and Tantric worship focused on the fierce, protective forms of the Divine Shakti.
Meaning of  Kojagari : Ko Jaga? : The name comes from the Sanskrit phrase "Ko Jagarti?", meaning Who is awake?.
The Legend : It is believed that Goddess Lakshmi descends on this moonlit night to visit homes and bless those who remain awake, diligent, and devoted.
Kheer is made on the full moon Purnima of Ashwin Shukla Paksha known as Sharad Purnima or Kojagari Purnima because of specific religious, astrological, and seasonal beliefs.

Column Editing : Shakti. Madhavee Bani Anubhuti.


*
Ravan Dahan : aVictory over evil : collage : Shakti. Dipti Beena Bhuwan Joshi
Divya Shakti Darshan : Durga Puja : Biharsharif : Photo : Shakti Meena Sunita Ranjita.
a visit of Anasakti Gandhi Ashram : Kausani : collage : Shakti Dr Sunita Madhup Anubhuti
2nd October : Bapu Jayanti : Being observed as a Clean India Mission throughout India. Photo : Collage : Dr.Sunita Farheen.Ranjita.
*
Shakti. Shahina Naz Principal Soghra School Biharsharif supporting.
*
 
------------
Shakti Art  Gallery  : Radhika : Krishna : Rukmini : English : Page 8.
------------
Editor.
Shakti.Manjita Swati Anubhuti.
*

Shakti : a cool rare expression of Durga : a WCP : Shakti. Dr.Sunita Ranjita Anubhuti.

Fresco Painting : Shakti Playing Veena.Collage Art : Shakti Manjita Sunita Anubhuti.
--------
Gratitude : Day Special : You Said it : Page : 9.
--------
Editor.
shakti Naina Priya Dr.Anu. 
*

MS* Media Decorative Slide
*
Shubho Mahalaya.
Shakti Shalini Tanu Neelam.
*
*
Day Special : Birthday.
14.10.26.
Many Many Happy Returns of the Day.
Happy Birthday to you.
 
*
Shakti Manjit. 
Shakti Art Editor. MS* Media.
Chandigarh Desk.
*
*
a birthday Decorative.GIF.
*
Wishing you a year full of growth, peace, 
and good things or Growing up looks wonderful on you — keep glowing.
*
Hum 
Shakti Editorial Team.

*


Comments

Popular posts from this blog

Radhika : Krishna : Rukmini Darshan.8.Patrika.SV.2

Radhika Krishna Rukmini. Darshan.Patrika.14.V2.S : 8.

Radhika Krishna Rukmini. Darshan. Patrika.13.V2.S:7.