नालंदा : आज तक : समाचार.
©️®️M.S.Media.
Shakti Project.
कृण्वन्तो विश्वमार्यम.
In association with.
A & M Media.
Pratham Media.
Times Media.
Presentation.
Cover Page.0.
*
Blog Address.
Search Us at Google.
*
msmedia4you.blog.spot.com.
drmadhuptravel.blogspot.com.
⭐
*
सम्पादिका
त्रिशक्ति
डॉ भावना माधवी शाहिना.
*
समाचार.
नालंदा : आज तक.
दैनिक. पत्रिका.
विषय सूची.
आवरण कथा
*
दैनिक.अनुभाग : पृष्ठ :
सम्पादकीय : पृष्ठ :
पत्रिका.अनुभाग.पृष्ठ :
पत्रिका.अनुभाग.पृष्ठ :
फोटो दीर्घा : आज तक़ : पृष्ठ :
आपने कहा.पृष्ठ :
*
*
---------
वायरलेस प्राइवेट लिमिटेड : मार्केट रिसर्च : शक्ति ज्योति.आर्य नरेंद्र : मुंबई : समर्थित.
वायरलेस प्राइवेट लिमिटेड : मार्केट रिसर्च : शक्ति ज्योति.आर्य नरेंद्र : मुंबई : समर्थित.
*
---------
नालंदा : आज तक : दैनिक समाचार अनुभाग.
--------
*
संपादन
शक्ति.डॉ. रजनी रंजिता सीमा
*
सनग्लास पॉवर के चश्में :कंप्यूटरकृत जाँच के लिए संपर्क करें : न्यू भारत ऑप्टिकल्स : समर्थित
*
-------
टाइम्स मीडिया समर्थित
*
*
नालंदा / बिहार संस्कृति : समाचार : ०० / ०१
*
डी. ए.वी. पी जी कैम्पस एवं एस.पी.आर्य.
डी.ए.वी. विद्यालय में १२ वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न.
शक्ति.शालिनी अंशिमा रंजिता.
संवाद सूत्र : नालंदा : आज १२ वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारशरीफ शहर के हृदय स्थल में अवस्थित डी ए वी पी जी कैम्पस , तथा एस.पी.आर्य डी. ए.वी. पब्लिक स्कूल के पवित्र प्रांगण में प्राचार्य मनोज कुमार दुबे तथा प्रधानाचार्या श्रीमती अंशिमा सिंह के कुशल निर्देशन में छात्र छात्राओं सहित अन्य सभी शिक्षकों ने प्राणायाम एवं योगाभ्यास किया। यह सीधा सन्देश था करो योग रहो निरोग।
एस.पी.आर्य डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल विद्यालय के खेल शिक्षक राजीव पाठक के कुशल मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने कई कठिन योग मुद्राओं को सहज रूप से प्रदर्शित किया।
विदित हो कि इस बार योग दिवस के अवसर पर ' स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग ' का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर एस.पी.आर्य विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यालय के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यक्तियों को स्वस्थ एवं सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए ताकि सभी शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। नियमित योगाभ्यास से हमारी कार्य क्षमता विकसित होती है।
आज के कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रोच्चारण ' सर्वे भवन्तु सुखिनः , सर्वे सन्तु निरामया' की ध्वनि के उपरांत शांति पाठ मंत्र से हुआ। आज का यह भव्य आयोजन अविस्मरणीय रहेगा।
*
समाचार संकलन : शक्ति.नीलिमा नीतीश प्रियांशी.
*
नालंदा / बिहार संस्कृति : समाचार : ०० / ०२
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक : राजगीर मलमास मेला.का आयोजन.
अवधि : १७ मई से शुरू होकर १५ जून.
शक्ति.सीमा डॉ.सुनीता रंजिता.
*
नालंदा / संवाद सूत्र : सूबे बिहार के माननीय मुख्य मंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों से उद्घटित राजगीर मलमास मेला बिहार के नालंदा जिले में लगने वाला एक विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक धार्मिक मेला है। इस विशाल मेले से जुड़ी मुख्य जानकारी आपको बता दें।
आयोजन की इसकी तारीखें : यह मेला १७ मई से शुरू होकर १५ जून तक चलेगा। नौटंकी, थिऐटर, झूला ,दूकान आदि से सजा यह मेला पुरे एक महीने तक आकर्षण का केंद्र होगा। इस बार मेले में अयोध्या के निर्मित राम मंदिर की आकृति को सजीव करने वाला अनुकृति पंडाल विशेष चर्चा में है।
मलमास ' : पुरुषोत्तम मास : प्रचलित धार्मिक मान्यता यह है कि तीन साल में एक बार आने वाले ' मलमास ' : पुरुषोत्तम मास के दौरान ऐसा माना जाता है कि ३३ करोड़ देवी - देवता राजगीर में निवास करते हैं।हिन्दू पंचांग में प्रत्येक ३ वर्षों में सूर्य वर्ष एवं चंद्र वर्ष में १ माह का अंतर हो जाता है, जिसे समायोजित करने के लिए पुरुषोत्तम मास होता है। इसे अधिकमास या मलमास भी कहा जाता है।
पौराणिक मान्यता : ऐसी मान्यता है कि मलमास के दौरान ३३ कोटि देवी - देवता राजगीर में वास करते हैं, जिस कारण मलमास या अधिमास में राजगीर नगरी को बहुत की पवित्र माना जाता है।
वायु पुराण के अनुसार सरस्वती नदी में मलमास के दौरान एक दिन का स्नान गंगा नदी में वर्ष भर के स्नान के पूण्य के बराबर होता है।
ऐसी स्थिति में देश एवं राज्य के कोने-कोने से श्रद्धालु मलमास में राजगीर आते हैं एवं पूजा-पाठ तथा यहाँ के कुंडों एवं जलधराओं में स्नान करते हैं। मलमास मेला के दौरान साधु-संतो द्वारा शाही स्नान भी किया जाता है।
पवित्र स्न्नान : ब्रह्मकुंड स्नान : यहाँ के पवित्र ब्रह्मकुंड और वैतरणी नदी में स्नान करने तथा पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व हैl
मुख्य आकर्षण : ब्रह्मकुंड में सप्तधारा स्नान, भव्य महाआरती, और एक महीने तक चलने वाली सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल हैं जिसमें देश विदेश से आने वाले श्रद्धालू पर्यटक पहुंचते हैं ।
*
संपादन : शक्ति. शालिनी रेनू डॉ.रजनी अनीता
बचपन है अनमोल. विधिक जागरूकता : बिहार समाचार
*
हमसब ने ठाना है : बाल विवाह मिटाना है.
![]() |
बाल विवाह और बालश्रम से मुक्त बच्चों के लिए सर्वाइवल कार्यक्रम का आयोजन : आइडिया संस्थान. |
संवाद सूत्र : बिहार शरीफ / नालन्दा : रविवार को संयुक्त श्रम विभाग बिहार शरीफ नालन्दा में समाज में बाल अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से जस्ट राइट फ़ॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी आइडिया स्वयंसेवी संस्था द्वारा बाल विवाह से बचाई गई बच्चियों एवं बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों के लिए एक विशेष सर्वाइवल एवं पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विभागों के विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग सत्र, जीवन कौशल प्रशिक्षण, शिक्षा के महत्व पर जागरूकता, जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विभागों के विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग सत्र, जीवन कौशल प्रशिक्षण, शिक्षा के महत्व पर जागरूकता, जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं ।
आइडिया के प्रतिनिधियों ने बताया कि बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियाँ बच्चों के भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। ऐसे में बचाए गए बच्चों को केवल मुक्त कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका पुनर्वास और समुचित विकास सुनिश्चित करना भी अत्यंत आवश्यक है।
बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों से बचने और बचाने की सलाह के लिए कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय और अभिभावकों को भी इस अवसर पर जागरूक किया गया कि वे बच्चों के अधिकारों का सम्मान करें और उन्हें शिक्षा से वंचित न करें। इस कार्यक्रम में श्रम अधीक्षक नालन्दा अश्वनी कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,नालन्दा, बिहार शरीफ़ की अधिवक्ता सीमा कुमारी, बाल कल्याण समिति नालन्दा पुष्पा पाण्डेय, आइडिया के निर्देशक रागिनी कुमारी ने अपने विचार की साझेदारी करते हुए उपस्थित सभी अभिभावकों को बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों से बचने और बचाने के लिए जागरूक किया।
ज्ञात हो इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला व पुरूष एवं किशोर व किशोरियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
अंत में आइडिया संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा बाल विवाह और बाल श्रम से जुड़ी शपथ भी दिलाई गई संकल्प दिया गया वेलोग बाल विवाह और बाल श्रम का विरोध करते रहेंगे। साथ ही वे भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों की सहयोग करते रहेंगे और समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य भी जारी रखेंगे।
इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंडों के श्रम पदाधिकारी बाल कल्याण समिति सदस्यों आइडिया के जिला समन्वयक उज्ज्वल कुमार,मंटू कुमार,अश्विनी, विवेक, गंगोत्री, तथा सुशीला देवी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
संपादन : शक्ति शालिनी सीमा डॉ. रजनी अनुभूति
*
शपथ लेते उपस्थित जन : समाचार : लघु दृश्यम.

फोर स्क्वायर होटल : रांची : मार्स मिडिया ऐड : नई दिल्ली. समर्थित :
*
---------
नालंदा : आज तक : पत्रिका : अनुभाग :
-------
नालंदा : आज तक : पत्रिका : अनुभाग :
-------













Good information
ReplyDeleteNice
ReplyDelete